News

JDWA.M.P

        आज सुबह 10:30 बजे ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री संजय जैन के नेतृत्व में आज मध्य प्रदेश शासन के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी से मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा 1 सितंबर 2023 से लागू किए जाने वाले ₹200000 से अधिक के मूल्य पर ई वे बिल लागू किए जाने के प्रदेश सरकार के अधिकार के संबंध में इसे लागू न किए जाने पर ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और इसके लागू होने से मध्य प्रदेश की ज्वेलरी कॉटेज इंडस्ट्री और ज्वेलर्स के साथ-साथ स्वर्णकारो को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा उनसे माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया उन्होंने पूर्ण रूप हमारी समस्याओं का समर्थन किया गया इसे हम लागू नहीं करेंगे ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने मांग की इसके लागू होने से ज्वैलरी इंडस्ट्री को बहुत ही क्षति होगी और व्यापार करना दुष्कर होगा उन्होंने कहा की हम इसे लागू नहीं करेंगे इसके साथ ही साथ साहूकारी लाइसेंस के संबंध में उन्होंने विस्तार से उसकी विसंगतियां एवं जिन अनिवार्य क्षेत्र या नोटिफाई क्षेत्र में साहूकारी लाइसेंस नहीं दिए जा रहे हैं उसके संबंध में विस्तार से प्रतिवेदन और किन क्षेत्रों में जहां सहकारी अनुसूची जनजाति अधिनियम लागू है लाइसेंस नहीं दिए जा रहे हैं उन क्षेत्रों के नाम के साथ प्रतिवेदन हेतु शीघ्र ही मिलने का आश्वासन दिया है शीघ्र ही सहकारी लाइसेंस एवं मध्य प्रदेश सराफा के समस्त व्यापारियों की पंचायत बुलाने की मांग की गई उन्होंने आश्वासन भी दिया और इस संबंध में वह स्वयं आगे बढ़कर मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर पंचायत बुलाने हेतु पहल करेंगे ताकि प्रदेश के असंगठित व्यापारियों की पंचायत के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जा सकेवित्त मंत्री महोदय मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल में संजय जैन देवास अध्यक्ष JDWA.M.P संतोष सराफ महासचिव JDWA.M.P ऋषि सोनी सचिव देवास सराफा एसोसिएशनमनोहर सोनी कार्यकारिणी सदस्य देवास सराफा एसोसिएशन शामिल रहे