News

उज्जैन सराफा के चुनाव संपन्न

        सर्राफ एसोसिएशन निर्वाचन निर्विरोध संपन्न शिवनारायण सोनी अध्यक्ष एवं घनश्याम गुप्ता सचिव बने उज्जैन । उज्जैन नगर के सबसे प्राचीन एवं व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र स्थित सोना–चांदी व्यापारियों के संगठन सर्राफ एसोसिएशन पटनी बाजार उज्जैन के चुनाव पारिवारिक माहौल में निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। पूर्व अध्यक्ष एवं संस्था संरक्षक श्री अशोक जड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के विचार उपरांत बनी सहमति के आधार पर नई टीम के अध्यक्ष श्री शिवनारायण सोनी, सचिव श्री घनश्याम गुप्ता, उपाध्यक्षद्वय श्री परेश नीमा एवं श्री जितेंद्र पारिख, सहसचिवद्वय श्री आनंद गर्ग एवं श्री राजेश (पप्पू) पटनी के साथ कोषाध्यक्ष पद पर श्री मनोज सरायवाला को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में सर्व श्री रमेश कोठारी, धर्मेंद्र टकसाली, राजेश नागर, विजय कौशिक, राहुल सर्राफ, अतीन जड़िया एवं जीतेश नीमा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए । बैठक में संस्था संरक्षकगण श्री प्रकाश सोनी एवं श्री प्रह्लाद नीमा विशेष रूप से उपस्थित रहे । अधिकृत घोषणा के बाद सर्राफ यूथ फेडरेशन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय व्यापारियों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी का ढोल धमाके के साथ फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया ।