News
Natural हॉलमार्क में 9 कैरेट की नई श्रेणी शामिल की गई Natural ज्वैलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश 21 वें और 22 जून को भोपाल में ज्वैलरी प्रदर्शनी फैशन शो और व्यापारियों महा समेलन का आयोजन कर रहे हैं। Natural ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के द्वारा प्रदेश में पहली बार ज्वैलरी एग्जिबिशन पैशन शो का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है प्रदेश के प्रत्येक जिले के संगठन इसमें हिस्सा ले रहे हैं Natural ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्य प्रदेश से करेली सराफा एसोसिएशन जुड़ा अरविंद आचार्य जी के द्वारा संस्था को समर्थन के साथ-साथ संस्था की रीती नीतियों से प्रभावित होकर ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यता प्राप्त Natural उज्जैन सराफा एसोसिएशन के चुनाव संपन्न शिवनारायण सोनी बने अध्यक्ष और घनश्याम गुप्ता सचिन Natural हरदा सराफा एसोसिएशन के चुनाव संपन्न
M:9424524890

अनुसूची क्षेत्र में लाइसेंस जारी करने की ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बड़ी सफलता

        प्रेस विज्ञप्ति ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश (JDWA.M.P.) विषय: मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में साहूकारी लाइसेंस जारी करने हेतु स्पष्ट अधिसूचना जारी – सराफा व्यापारियों के लिए बड़ी राहत भोपाल, दिनांक 22 जनवरी 2026। मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति साहूकारी विनियम, 1972 तथा नियम 1980 (संशोधित 2021) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें राज्य के सभी अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्रों में साहूकारी (लाइसेंस) जारी करने की प्रक्रिया को स्पष्ट एवं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त अधिसूचना में शासन द्वारा प्रदेश के सभी अनुसूचित जिलों एवं क्षेत्रों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए यह निर्देशित किया गया है कि अनुसूचित क्षेत्रों में साहूकारी लाइसेंस जारी करने हेतु संबंधित क्षेत्र के सक्षम प्राधिकारी, अर्थात् अनुविभागीय अधिकारी (SDO), विधि अनुसार अधिकृत होंगे तथा वे नियमानुसार लाइसेंस जारी करेंगे। शासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति साहूकारी विनियम, 1972 एवं नियम 1980 के प्रावधानों के अनुरूप एक समान, पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पूर्व में प्रदेश के विभिन्न अनुसूचित क्षेत्रों में साहूकारी लाइसेंस जारी करने में असमानता एवं अस्पष्टता की स्थिति बनी हुई थी, जिसके कारण कई स्थानों पर वैध सराफा एवं वित्तीय व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। इस गंभीर विषय को ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश द्वारा शासन के समक्ष विधिवत पत्राचार एवं तथ्यात्मक आधार पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया था। एसोसिएशन के महासचिव श्री संतोष सराफ द्वारा दिनांक 05.11.2025 को प्रस्तुत पत्र के संदर्भ में शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए यह स्पष्ट अधिसूचना जारी की गई है, जिससे प्रदेश के सभी अनुसूचित क्षेत्रों में साहूकारी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया अब एक समान एवं विधिसम्मत रूप से लागू होगी। यह निर्णय प्रदेश के सराफा व्यापारियों, वैध वित्तीय व्यवसायियों एवं लाइसेंसधारकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं राहत प्रदान करने वाला है, जिससे वैध व्यापार को संरक्षण मिलेगा तथा अवैध एवं अनियमित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश इस निर्णय का स्वागत करता है तथा मध्यप्रदेश शासन का आभार व्यक्त करता है। एसोसिएशन आशा करता है कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी संबंधित अधिकारी नियमानुसार लाइसेंस जारी कर व्यापारिक वातावरण को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाएंगे। एसोसिएशन भविष्य में भी प्रदेश के सराफा व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा एवं विधिसम्मत व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। जारीकर्ता: संतोष सराफ महासचिव ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश अधिकृत द्वारा: ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश (JDWA.M.P.)