बड़वानी अलीराजपुर झाबुआ धार खरगोन के व्यापारियों की साहूकार कार्यशाला 29 मार्च 2026 कुक्षी जिला धार मैं संपन्न
ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा 29 मार्च को कुक्षी जिला धार में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़वानी अलीराजपुर झाबुआ धार के लगभग 500 व्यापारियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया इस कार्यशाला का मुख्य विषय मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति साहूकार अधिनियम 1972 के संबंध में नियम संबंधी पूरी जानकारी और उसके प्रतिपालन को लेकर के सभी व्यापारियों को नियम की जानकारी देना था लगभग 500 व्यापारियों की उपस्थिति में संस्था के महासचिव संतोष सराफ के द्वारा इस नियम की सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से व्यापारियों को समझाया और लाइसेंस लेने के लिए सभी व्यापारियों को प्रोत्साहित किया जिससे अनुसूचित क्षेत्रों में गिरवी के व्यापार को व्यवस्थित रूप से किया जा सके और नियमानुसार व्यापार को आगे बढ़ाया जा सके