News

JDWA.M.P

        खंडवा सराफा एसोसिएशन अनिवार्य जिला घोषित होने पर हॉलमार्क अवेयरनेस प्रोग्राम संपन्न हुआखंडवा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 150 से अधिक सर्राफा व्यापारियों ने लिया भाग खंडवा। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय के मार्गदर्शन में 24 सितंबर 2026 को अक्षत गार्डन, नवकार नगर, खंडवा में हॉलमार्किंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंडवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 सर्राफा व्यापारी, ज्वैलर्स, उद्योग प्रतिनिधि एवं संबंधित हितधारक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में अनिवार्य हॉलमार्किंग, सिल्वर हॉलमार्किंग, BIS की नई पहल, Transfer of HUID, Articles एवं Hallmark का Photo Capture, Automatic Weight Capture, Grant of Operation एवं Certificate Cancellation तथा ज्वैलर्स के लिए BIS Guidelines सहित हॉलमार्किंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने हॉलमार्किंग व्यवस्था के क्रियान्वयन में व्यापार के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को BIS अधिकारियों के समक्ष रखा। व्यापारियों ने अधिकारियों से अपने प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक जवाब देकर समाधान एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेष रूप से भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 की धारा 17 के अंतर्गत नियमों एवं उनके अनुपालन से जुड़ी विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों की ओर से संतोष सराफ, जो कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री, नई दिल्ली की Hallmark Expert Committee के सदस्य हैं, ने भी हॉलमार्किंग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न एवं व्यापारियों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपरोक्त जानकारी के संबंध में संतोष सराफ, हॉलमार्क एक्सपर्ट कमेटी मेंबर, कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री, नई दिल्ली ने बताया कि हॉलमार्किंग से जुड़े नियमों एवं प्रावधानों की सही जानकारी व्यापारियों तक पहुंचना आवश्यक है, ताकि व्यापारी निर्धारित प्रावधानों का सही तरीके से पालन कर सकें और हॉलमार्किंग व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का उचित समाधान हो सके। कार्यक्रम में BIS की ओर से , श्री हरिओम मीना, उप निदेशक एवं वैज्ञानिक–C, BIS भोपाल तथा सुश्री आकांक्षा मिश्रा, BHR–Hallmarking, BIS भोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अतुल सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष आशीष सोनी ने सभी अतिथियों, BIS अधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों को हॉलमार्किंग के नवीनतम नियमों, सिल्वर हॉलमार्किंग, BIS की नई पहलों तथा अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त हुई। उपस्थित व्यापारियों ने BIS अधिकारियों के साथ सीधे संवाद कर अपनी व्यावहारिक समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर चर्चा की।